संजय कुमार बने डायरेक्टर टेक्निकल
भारत सरकार की अपाइंटमेंट कमेटी ऑफ द केबिनेट ने परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव पर आउट स्टेंडिंग साइंटिस्ट संजयकुमार को एनपीसीआईएल बोर्ड में डायरेक्टर लाइटवाटर रिएक्टर के पद पर नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
संजय कुमार रावतभाटा स्थित राजस्थान परमाणु बिजलीघर में सीनियर इंजीनियर ऑपरेशन ग्रुप इकाई 3,4 में कार्य कर चुके है। इसके बाद काकरापार, कैगा में भी नियुक्त रहे है। अभी कुडनकुलम में रूस के सहयोग से लाइटवाटर रिएक्टर का निर्माा किया जा रहा है। यहां पर 6 रिएक्टर बनेंगे। इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 30 नवंबर 2023 तक रहेगी।