- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Sanskrit Language Is Miraculous Even Today Propagate It Students Krishna Mali
संस्कृत भाषा आज भी चमत्कारिक है इसका प्रचार करें स्टूडेंट्स: कृष्णा माली
चेचट. संस्कृत कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित सालाना जलसे में मंचासीन अतिथि।
चेचट. वार्षिकोत्सव के मौके पर उपस्थित कॉलेज के स्टूडेंट्स।
चेचट। कस्बे में राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज में सालाना जलसा मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सीनियर स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेचट सरपंच कृष्णा माली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच घांसीलाल कुशवाह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक मीणा, अशोक गुर्जर एवं दीपक सुमन भी थे।
सरपंच ने कहा कि आज भी संस्कृत भाषा चमत्कारिक भाषा मानी जाती है। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चों को चाहिए कि वे संस्कृत का प्रसार प्रसार करें। छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिक कपूर, उपाध्यक्ष मुस्कान मीणा, महासचिव दीपक मेहरा, संयुक्त सचिव पवन शाक्यवाल भी संबोधित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।