- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Sc St Problem Resolution Conflict Committee Meeting
एससी एसटी समस्या समाधान संघर्ष समिति की बैठक
कोटपूतली| एससी एसटी समाधान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को समिति अध्यक्ष होशियार सिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 13 मार्च को राजकीय बीडीएम अस्पताल में लैब इंचार्ज रामोतार चौधरी के खिलाफ लैब के कार्मिकों द्वारा अभद्र व्यवहार करने व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। बैठक में दूलीचंद आर्य, ख्यालीराम बुनकर, बंशीधर वर्मा, नत्थूराम आर्य, रोशनलाल आर्य, ओमप्रकाश नैनावत, भगवान सहाय धानका आदि उपस्थित थे।