पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News School Children Took Out Prabhatferi On The Anniversary Of Dandi Yatra

स्कूली बच्चों ने दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभातफेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में सरकारी व निजी स्कूल के स्टूडेंट्स ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी सिनेमा चौराहे से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर सर्किल फेस टू चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का शुभारंभ एसडीएम रामसुख गुर्जर ने झंडी दिखाकर किया।

रैली का समापन अंबेडकर सर्किल पर हुआ। जहां एसडीएम रामसुख गुर्जर ने स्टूडेंट्स को महात्मा गांधी के द्वारा दी गई शिक्षा पर चलने, राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवकीनंदन गौड ने बालकों को गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा। कार्यक्रम में सरकारी, निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स सहित शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक उच्च प्राथमिक स्कूल डेम साइड रावतभाटा की प्रधानाध्यापिका शहनाज बी, दीपक कुमार मेंगी, बनवारी लाल गौड़, राधेश्याम शर्मा, प्रतिभा दशोरा, मूलचंद बुनकर, सुलोचना राव, ब्राइट वे पब्लिक स्कूल से राजेश राजोरा, अनूप मेघवाल, बाल मंदिर स्कूल से रामप्रसाद मीणा, सीमा मेहरा, संजू कुमारी मीणा, संयोजक तेजमल राठौर, सहसंयोजक निर्मल शर्मा, एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे।

रामगंजमंडी में रेलवे स्टेशन से निकली दांडी यात्रा

रामगंजमंडी. उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन चौराहे से प्रमुख मार्गों पर दांडी यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने राष्ट्रपिता के सपनों को साकार करने के लिए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। उपखंड अधिकारी चिमनलाल मीणा ने नागरिकों से अाह्वान कि वे गांधीजी के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता के लिए कार्य करें। इस अवसर पर विकास अधिकारी गौत्तम गायकवाड़, नगर पालिका ईओ पंकज मंगल समेत शहरवासी मौजूद रहे।

रामगंजमंडी. दांडी यात्रा की याद में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और भजन गाए।

रावतभाटा। स्कूली बच्चों ने दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभातफेरी को रवाना करते एसडीएम।
खबरें और भी हैं...