- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News School Found Closed In Inspection Doctor Village Development Officer Absent Show Cause Notice Issued
निरीक्षण में स्कूल मिला बंद, डाॅक्टर, ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी
उपजिला कलेक्टर एवं उपजिला मजिस्ट्रेट रामसुख गुर्जर ने स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल सेटलडेम के आकस्मिक निरीक्षण में स्कूल पर ताला लगा पाया गया।
जिस पर उप जिला कलेक्टर एवं उपजिला मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा को प्राथमिक स्कूल सेटलडेम में कार्यरत शिक्षक को अन्य स्कूल में लगाने, छात्रा नामांकन कम होने से अन्य स्कूल में लगाने के निर्देश दिए। उच्च माध्यमिक स्कूल मंडेसरा के निरीक्षण में कुल नामांकन 465 पाया गया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के प्रति रूचि रखने के लिए प्रेरित किया। मेहनत कर अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए शुभकामनाएं दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास मंडेसरा के निरीक्षण में नामांकन 100 पाया गया। जिसमें से 84 बालिकाएं उपस्थित मिली। कस्तूरबा आवासीय छात्रावास मंडेसरा में बर्तनों को गर्म पानी से धोने के निर्देश दिए।
}चिकित्सक मिले अनुपस्थित: उपस्वास्थ्य केंद्र मंडेसरा के निरीक्षण में डॉ.अनस शेख, कुलदीप चौधरी अनुपस्थित मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उपस्वास्थ्य केंद्र जावदा के निरीक्षण में डॉ.हरकेश मीणा, आयुष चिकित्सक गिरिराज धाकड़, स्टाफ नर्स लक्ष्मी भी अनुपस्थित थी। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
}पंचायतों का किया निरीक्षण: एसडीएम एवं कार्यवाहक विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत मंडेसरा का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी भोजराज गुर्जर, रोजगार सहायक अनिल लखमरा, पंचायत सहायक कमलेश गुर्जर अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। ग्राम पंचायत टोलों का लुहािरया के निरीक्षण में ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश शर्मा अनुपस्थित मिले। जिन्हें नोटिस जारी किया गया। भोजराज गुर्जर, जयप्रकाश शर्मा को इन ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा था। अब इनके स्थान पर अन्य ग्राम विकास अधिकारियों को लगाया गया। बलकुंडीकलां में डूंगरलाल कश्यप, जवाहरनगर में अब्दुल लतीफ अनुपस्थित मिले। जिस पर नोटिस दिया गया।
रावतभाटा. राजीव गांधी सेवा केंद्र मंडेसरा का निरीक्षण करते एसडीएम एवं कार्यवाहक विकास अधिकारी रामसुख गुर्जर।