- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Self Employment Information Given To Women In Loan Fair
लोन मेले में महिलाओं को दी स्वरोजगार की जानकारी
इटावा. जन शिक्षण की ओर से कस्बे में लोन मेला लगाया गया। जिसमें जिला उद्योग अधिकारी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहित योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसमें लघु उद्योग के लिए सरकार की अाेर से लोन की सुविधा शुरू की गईं है। जिसमें अधिकतम दस लाख रुपए तक प्रावधान हैं। कार्यक्रम में ओमप्रकाश टेलर, अनुदेशक अंजू जंगम, आशा नायक, सुनीता शर्मा, राधेश्याम प्रजापति, इन्दर कुमार जंगम सहित कस्बे व आसपास के गांवों की महिलाएं शामिल रही।