- Hindi News
- National
- Amer News Rajasthan News Shitala Mata Temple Devotees Throng To The Idol39s Pran Pratishthan Ceremony
शीतला माता मंदिर : मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विधायक ने की 5 लाख देने की घोषणा
नायन गांव के मुख्य आबादी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के स्थान पर नवनिर्मित मंदिर में मां शीतला माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आयोजित भंडारे में विधायक आलोक बेनीवाल सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। विधायक बेनीवाल ने ग्रामीणों की मांग पर मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक विकास कोष से पांच लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इससे पहले रातभर मंदिर प्रांगण में मां शीतला के भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य चौक स्थित शंभूराम कानूनगो स्मृति परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में कस्बे सहित आसपास के ढाणियों के हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का माला व साफा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान उर्मिला शर्मा, यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण व्यास, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी,सरपंच महेश शर्मा,पूर्व सरपंच रविकांत शर्मा,सुरेंद्र कलवानिया, पूर्व वार्डपंच गणपति चूलेट, परसा राम गुर्जर, गोकुल कुम्हार सहित कई लोग मौजूद रहे।
शिव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
अचरोल | ग्राम धींगपुर में शिव मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सजावट की गई। दिनभर भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर आमेर भाजपा मंडल महामंत्री बनवारी शर्मा,मूलचंद,बाबूलाल,सत्यनारायण,हनुमान सहाय,चन्द्रप्रकाश, राधेश्याम,माया शर्मा, वार्डपंच विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विशाल भंडारा व
जागरण आज
भाबरु | कस्बे के टोडी वाले भैरू बाबा के शनिवार को 301 महिलाओं ने कलश यात्रा व 201 पुरुषों ने विशाल निशान पदयात्रा निकाली। कस्बे के सीताराम मंदिर में पंडित ने सरपंच शशिकांत शर्मा के हाथों कलशों की विधिवत पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया, जो मुख्य मार्गो से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसी प्रकार निशानों की विधिवत पूजा अर्चना कर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान पदयात्रा हाईवे से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु आस्था से सराबोर होकर डीजे पर नाचते गाते हुए जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं ने निशानों व कलशों को चढ़ाकर मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए परिवार की खुशहाली व देश में अमन-चैन, शांति की कामना की। रविवार को मंदिर परिसर में भंडारा व जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय सहित दूर दराज से आए हुए गायक कलाकार रंगारंग भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार ढाणी जालपाला से झुंडावाले बालाजी तक 101 निशान पदयात्रा निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता रोशन नेहरा, मेहरसिंह, प्रकाश, महेन्द्र लंबोरा, रोहिताश कड़वा, ओमशिव ने व्यवस्था बनाए रखी।
भाबरू | झूंडा का बालाजी के लिए रवाना हुई पदयात्रा।
अमरसर | नायन गांव के नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करते विधायक आलोक बेनीवाल व अन्य।