- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Shop Owner Looted The Lock By Beating The Tenant
दुकान मालिक ने किराएदार से मारपीट कर जड़ा ताला
कोरोना के चलते लेंस प्रत्यारोपण शिविर स्थगित
शाहपुरा| शहर के राजकीय चिकित्सालय में 16 मार्च से राव धीरसिंह स्मृति सेवा मंडल की ओर से होने वाला निशुल्क लेंेंस प्रत्यारोपण एवं नेत्र चिकित्सा शिविर कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद योगी ने दी।
चौमू| शहर के रेनवाल रोड अंडर पास के आगे स्थित दुकान के मालिक ने किराएदार के साथ मारपीट कर दुकान के ताले लगा गया। बाद किराएदार ने पुलिस थाने में दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किराएदार सांवर मल माली ने रिपोर्ट में बताया है कि दुकान मालिक रामस्वरूप माली ने दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट की।