पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Shriram Janaki 3rd All India Mass Marriage Conference Poster Released

श्रीराम जानकी तृतीय सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करणसर| सेवा भारती राजस्थान सांभर जयपुर द्वारा 7 मई पीपल पूर्णिमा को होने जा रहे श्रीराम जानकी तृतीय सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन संत प्रहलाद नारायण महाराज के सानिध्य में सेवा भारती सदस्यों ने ग्राम डूंगरसी का बास के सेवा भारती आश्रम में किया गया। इसके बाद सामूहिक
विवाह के संबंध में बैठक आयोजित की। जिसमें प्रांतीय मंत्री गिरधारीलाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, सांगानेर विभाग संयोजिका सरिता चोटिया, जिला अध्यक्ष मदनलाल कुमावत, जिला मंत्री कानाराम प्रजापत, जिला संयोजिका कंचन कुमावत, मोर मुकुटसिंह डयोडी, रामनारायण कुमावत रेनवाल, लक्ष्मीनारायण रेनवाल, कैलाशचंद सैनी चौमू, जोबनेर खंड अध्यक्ष विष्णु चोटिया, श्रीनिवास जेठीवाल रेनवाल आदि की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में विवाह के लिए ज्यादा से ज्यादा जोड़े बनाने पर चर्चा की गई।
खबरें और भी हैं...