- Hindi News
- National
- Phagi News Rajasthan News Special Program In Panchayats Postponed Due To Corona
कोरोना के कारण पंचायतों में विशेष कार्यक्रम स्थगित
जालसू| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र में स्थित सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम कर महिला दिवस मनाया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार द्वारा मिले आदेश के बाद कार्यक्रम को निरस्त किया गया। रायथल सरपंच भगवान सहाय यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश की पालना में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों ने महिला दिवस पर संगोष्ठी कर महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की।
आर्थिक आधार पर जनगणना का काम शुरू
मानपुरा माचेड़ी| ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारने व नीति निर्माण के लिए सरकार की ओर से घर-घर दस्तक देकर मोबाइल ऐप की सहायता से कस्बे में 7वीं आर्थिक गणना की शुरुआत सरपंच पिंकी रैगर, सुरेंद्र मौर्य, सीएससी संचालक सोहन पंचौली, बजरंगलाल, अमित शर्मा ने पोस्टर विमोचन कर किया। सीएससी संचालक ने बताया कि सीएससी की टीम घर-घर गली मोहल्ले एवं दुकानों पर सर्वे कर जानकारी एकत्र करेगी। केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के मकसद से सर्वे करवाया जा रहा है। हाल ही में कलेक्टर ने पत्र जारी किया है इसमें आर्थिक गणना के माध्यम से एकत्र की गई जानकारी आर्थिक गतिविधियों में लगे लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए नीति निर्माण में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद करेगी।
बिचून में 150 जन आधार कार्ड वितरित
बिचून| ग्राम पंचायत स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर रविवार को ग्राम पंचायत सरपंच पप्पू ड़ी देवी गुर्जर के सानिध्य में महिलाओं को जन आधार कार्ड वितरित किए गए। ई- मित्र संचालक जितेश कुमावत ने बताया की जन धन योजना के 150 जनअाधार कार्डों का वितरण किया गया। इस मौके पर सहायक सचिव गैरीशंकर तिवाड़ी, गोगा राम गुर्जर, रोबिन परेवा, दीपक सुरोलिया सहित ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थी।
रेनवाल मांजी में युवाओं ने किया श्रमदान
रेनवाल मांजी| कस्बे में स्थित मांड्या चलावरिया की ढाणी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवाओं ने श्रमदान किया। लोकेश चलावरिया ने बताया कि हमेशा महिलाएं सफाई करती रहती है। आज उनका दिन है इसलिए सभी युवाओं ने मिलकर ढाणियों में सफाई की। इस दौरान सहयोग चाैथमल, राहुल, सुरज, अर्जुन, हंसराज, भगवान, आशीष, विशाल आदि ने मिलकर सफाई की। साथ ही लोकेश ने बताया कि हमेशा महिलाओं का सम्मान व सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत चित्तौड़ा में स्थित शिव मंदिर में रामप्रसाद यादव, गणेश जांगिड़, बनवारी लाल सैन के साथ युवाओं ने मिलकर सफाई व्यकी और होली और दुल्हंडी पर मंदिर में कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को देखा।
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किया दौरा
फागी| हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने रविवार की फागी के कई गांवों में घुमकर ग्रामीणों से मिल कर
राजस्थान की संस्कृति से रूबरू हुए। सिंह ने माधोराजपुरा, फागी, निमेड़ा, चकवाड़ा, रेनवाल मांजी गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलें व ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर माधोराजपुरा के पास झराना गांव में बन रहीं प्राचीन बावड़ी की तर्ज पर बन रही बावड़ी को देखकर अचभिंत हुए। इसके साथ ही खेतों में होने वाली फसल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ जिन किसानों ने जैविक खेती कर रखी है उसे भी देखा।
महिला दिवस पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
इटावा भोपजी| ग्राम पंचायत अमरपुरा में बरगद के पेड़ों में सरपंच गजानंद यादव, उपसरपंच एसके डूडी, समाज सेवी जगदीश डूडी़, ग्राम विकास अधिकारी रविप्रकाश शर्मा, वार्डपंच सीता देवी, आसरा फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष जांगिड़, सुंदरी देवी, मूलचंद दायमा, पपेंद्र कुमार मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।
शिविर में 72 यूनिट ब्लड एकत्रित
मंढाभीमसिंह| भैंसलाना गांव में एमजीवी युवा संगठन द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के युवाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर में 72 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। फुलेरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल फगोड़िया ने कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा परोपकारी कार्य है।
हाेली स्नेह मिलन समारोह 15 को
चौमू| डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति चौमू के वरिष्ठ संयोजक बंशीधर जाजोरिया एवं समिति के निर्णयानुसार 15 मार्च को दोपहर 12:15 बजे नगरपालिका परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर चर्चा परिचर्चा की जाएगी। समिति के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समारोह को लेकर गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क कर समारोह में अधिकाधिक संख्या में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षाविद, समाजसेवी व भामाशाहों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
महिला डिप्टी डायरेक्टर का सम्मान
चौमू| ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात के तत्वावधान में मां नवदुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में जयपुर रोड पर कृष्णकांता शर्मा का आर्कियोलाजी एंड म्यूजियम्स डिपार्टमेंट में पहली महिला डिप्टी डायरेक्टर बनने पर जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी व समस्त कार्यकारिणी द्वारा माल्यार्पण कर शॉल व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता पं. अरूण शर्मा ने बताया कि कृष्णकांता शर्मा ने मेहनत और संघर्ष के बीच सामान्य परिवार में जन्म लेकर समस्त पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की एक मात्र महिला डिप्टी डायरेक्टर बनी, यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।