पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Viratnagar News Rajasthan News Sports Competition Organized On Dandi Yatra Anniversary Patriotic Songs Filled With Vigor

दांडी यात्रा वर्षगांठ पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, देशभक्ति के गीतों ने भरा जोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को एक निजी स्कूल में गांधीजी के भजन सुनाकर देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। खेलकूद प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजवीरसिंह यादव कहा कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने उनकी कार्यशैली के आधार पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सी बीईओ रामसिंह मीणा ने सप्ताह के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। नोडल प्रभारी बोदूराम जाट, स्काउट सचिव फूलचंद मीणा,कॉ-ऑर्डिनेटर बच्छराज लोमोड, सह नोडल प्रभारी प्रकाश सिंह शेखावत, सुरेश चंद गुप्ता, कैलाशचंद शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कबड्डी खेल प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र प्रथम रहे। वहीं गांधी की जीवनी को लेकर देशभक्ति सुनाकर विद्यार्थियों ने जोश भर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेशक बाबूलाल यादव ने भी विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। समापन राष्ट्रगान के साथ
संपन्न हुआ।

गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

जमवारामगढ़| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रम ढांडी यात्रा वर्षगांठ के अवसर पर कस्बे में ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन पंचायत समिति सभागार में गांधी भजन व देशभक्ति गीतों का आयोजन हुआ। गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तू ने कहिए गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों के साथ साथ अध्यापक गोदा राम व कालूराम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सूरजमल बुनकर ने गांधीजी के आदर्शों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस कार्यवाहक एसडीएम उत्साह चौधरी, सहायक कलेक्टर विश्वामित्र मीणा, विकास अधिकारी गिर्राज मीणा, तहसीलदार राजेंद्र मीणा,सीबीईओ सागरमल बुनकर व बीईओ शिवचरण मीणा, एडीबीईओ नादान सिंह गुर्जर, पंचायत प्रसार अधिकारी जगदीश शर्मा व हरी नारायण शर्मा सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।

विराटनगर|दांडी यात्रा वर्षगांठ पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

जमवारामगढ़| देशभक्ति गीत कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...