पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Sports Shooting Academy Launched At Shiv Shakti Iti

शिव शक्ति आईटीआई में स्पोटर्स शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कालवाड़ रोड माचवा स्थित शिव शक्ति आईटीआई में स्पोर्टस शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ हुआ। मरुधरा स्पोर्टस शूटिंग एकेडमी के निदेशक प्रकाश मंडीवाल एवं सह निदेशक रामलाल ताकर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वुशु अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व वर्तमान राजस्थान पुलिस एसआई मुकेश गौरा व अध्यक्षता शिव शक्ति आईटीआई निदेशक डॉ. मुकेश मंडीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि वेलकम आईटीआई निदेशक भागीरथ चौधरी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश गौरा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान मेंं गोल्ड मेडल शूटिंग से प्राप्त हुए है। डॉ. मंडीवाल ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती है। इस मौके पर एडवोकेट तेजपाल कुलरिया, सुरेश नटवाडिया, रामस्वरूप कुमावत, हीरालाल टोड़ावता, भवानीसिंह महेशवास कलां मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...