पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Viratnagar News Rajasthan News Spreading The Mess Will Attract A Fine Of 100 Rupees Many Proposals For The Gram Sabha Of Jawanpura Gram Panchayat

गंदगी फैलाई तो लगेगा 100 रुपए का जुर्माना, जवानपुरा ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में लिए कई प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत जवानपुरा में सरपंच जयराम जाट की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में कई प्रस्ताव लिए गए। इसमें अब खुले में कूड़ा करकट डालने पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पंचायत के लाभार्थी व्यक्ति को एक- एक पौधे दिए जाने व गोशाला बनवाने का भी प्रस्ताव लिया गया। गोशाला में गायों को पहुंचाने व चारे की व्यवस्था करने के लिए गांव से गुजरने वाले भारी वाहनों से 10 रुपए लेने, सभी सरकारी विद्यालयों में बेटियों के लिए सेनेटरी नैपकिन मशीन लगाने, गांव में कचरा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र लगाना, पशु चिकित्सक का पद स्वीकृत कराने व भवन बनाने, ग्राम पंचायत में खाली पड़े भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने, खातोलाई गांव में नेशनल हाइवे पर शीत गृह का निर्माण करवाना, किसान चौपाल बनवाना आदि के प्रस्ताव लिए गए।

खबरें और भी हैं...