- Hindi News
- National
- Phulera News Rajasthan News Srishyam Seva Trust Discussed The Preparations For The Fair
श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट ने मेले की तैयारियों पर की चर्चा
फुलेरा ग्रामीण|गणगौरी बाजार स्थित श्रीरामद्वारा भवन पर रविवार सुबह 10 बजे श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 4 अप्रेल को काचरोदा श्रीश्याम मन्दिर पर होने वाले विशाल मेले की तैयारियों के विषयांतर्गत विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मेले की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया। इसमें बाबा श्रीश्याम का दरबार सजाने, रथयात्रा श्रीरामनगर बालाजी बगीची से प्रारम्भ करने, भंडारा पर चर्चा की गई। चेतन बडी़वाल, महेन्द्र बडी़वाल, प्रणव कयाल, पवन कुमावत, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल बंसल, खुशाल कुमावत, राजेश शर्मा, धनराज शर्मा, मुकेश पारीक, चंदू कुमावत, दीपक कुमावत, लक्ष्मीनारायण काम्या, शुभम गुप्ता
आदि मौजूद थे।