अफीम के डोडों में चीरा लगाना शुरू
झालावाड़। अफीम के डोडों में चीरा लगाने का काम शुरू हो चुका है। जिले में 1650 पट्टे हैं। किसानों का कहना है कि पहले दिन में चीरा लगाया जाता है। उसके बाद अगले दिन अल सुबह डोडों से निकलने वाली अफीम को एकत्रित किया जाता है। यहां किसान अब अफीम का उत्पादन लेने में जुट चुके हैं। इधर अफीम विभाग भी सर्तक हो चुका है। अफीम पट्टेधारियों के खेतों पर लगातार निरीक्षण चल रहे हैं।