पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Statue Of Raghunath Maharaj Installed In Chaupar Bazaar Of Shahpura

शाहपुरा के चौपड़ बाजार में रघुनाथ महाराज की मूर्ति स्थापित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के चौपड़ बाजार में रघुनाथ जी मंदिर के जीर्णोद्घार कार्य के बाद शुक्रवार को त्रिवेणीधाम के खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदासजी महाराज के कर कमलों द्वारा रघु नाथजी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उक्त मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य भामाशाह बंशीधर गठाला ने अपने पिता हरदेव गठाला की स्मृति में करवाया है। विधि विधान से खण्डित शंकर शास्त्री ने अभिजीत मुहूर्त में मूर्तियों की स्थापना की गई। खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदासजी महाराज ने कहा कि ऐसे पुनीत का र्यो के लिए दानदाताओं को हर समय तैयार रहना चाहिए। सभी को सद उद्देश्य से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में कल्याण जी मन्दिर चौपड़ के दयाराम दास, बंशीधर गठाला, गणपत पलसानिया, देवाराम गठाला, फूलचंद गठाला, प्रहलाद गठाला, मुरलीधर पलसानिया, प्रभु पलसानिया, चंदा राम पलसानिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष परमानंद पलसानिया, प्रभु ढबास, सुरेन्द्र भाम्भी, मुरली पलसानिया, रामदु पलसानिया, रामवतार पलसानिया, शंकर पलसानिया, रघुनाथ जी मन्दिर के पुजारी बजरंग लाल शर्मा, महेश, ललित किशोर, कमल किशोर, पुष्करराज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

सैकड़ों लोगों ने प्रसादी पाई

अमरसर| नायन गांव में शीतला मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को शीतला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राचीन छोटे मंदिर
को हटाकर सर्व समाज के सहयोग से नवीन मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसमें संगमरमर के पत्थर से माता की मूर्ति के लिए गर्भ ग्रह का निर्माण करवाया गया है तथा गर्भ गृह के चारों ओर शीशे की जड़ाई करवाई गई है। सुबह मूर्ति को नगर भ्रमण व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

लुहाकना खुर्द में ठाकुरजी मन्दिर
के हवन, प्रसादी का वितरण


भाबरू| लुहाकना खुर्द के ठाकुरजी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में देश में अमन, चैन, शांति व वातावरण शुद्धि को लेकर हवन का आयोजन हुआ। जिसमें वैदिक मंत्रोचारण के साथ यजमानों ने आहुतियां दी। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे प्रतिमा के भोग लगाकर प्रसादी वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्घालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में हाथोज धाम के संत बालमुकुंदाचार्य ने गौ माता की महिमा बताते हुए कहा कि गाय के पीछे के पैरों के खुरों के दर्शन करने मात्र से कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है। गाय की प्रदक्षिणा करने से चारों धाम के दर्शन लाभ प्राप्त होता है, क्योंकि गाय के पैरों में चार धाम है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी सौहार्द प्रेम बढ़ता है। कार्यक्रम में जवानपुरा संत शंकर दास महाराज, जयसिंहपुरा संत लक्ष्मण दास, झीडा का बालाजी पुजारी सांवरमल, संत बिहारी दास, सरपंच धर्मेंद्र मीणा, नीरज सहित अनेक लोगों ने शिरकत की।

शाहपुरा| शहर के चौपड़ बाजार में रघुनाथजी महाराज की मूर्ति की स्थापना करवाते त्रिवेणीधाम के खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदासजी महाराज।
खबरें और भी हैं...