होली पर नशा कर हंगामा किया तो सख्त कार्रवाई
थानाधिकारी मोहन सिंह ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। जिसमें गणमान्य लोग व आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में होली के त्यौहार पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की बात कही। होली के हुडदंग से आमजन को परेशानी न हो ऐसा त्यौहार मनाने पर जोर दिया। वही थानाधिकारी ने रंगों व उल्लास के इस त्यौहार पर किसी भी तरह का नशा कर के उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदस्यों ने सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक में हाजी अब्दुल गफूर, भूरालाल पटेल, सदर साहब मो. हनीफ, मांगू सिंह तंवर, सरपंच गोरधन मेहरा, कुंभकोट सरपंच सुरेन्द्र सिंह, यकीन अहमद, प्रहलाद राठौर, महेन्द्र सिंह, जगदीश चैहान, अ. इस्लाम, राजा भाई, राजकुमार राठौर, जहांगीर खान, सुनील गौतम, वकार अहमद, अशोक धाकड, देवेन्द्र यादव, नरेन्द्र गुप्ता, पप्पू साहू मौजूद रहे।