- Hindi News
- National
- Manoharpur News Rajasthan News Students Should Play Their Role In Nation Building
राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी अपनी भूमिका निभाएं
राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय टाटलों की ढाणी बिशनगढ़ में शनिवार को वार्षिकोत्सव तथा भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा के पूर्व निदेशक सोहनलाल पंच थे व अध्यक्षता रमेश चंद्र
शर्मा ने की।
पंच ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करे। उन्होंने विद्यालय को 1100 रुपए भेंट किए। भामाशाह रामनारायण व जयप्रकाश टाटला ने विद्यालय में सरस्वती माता के मंदिर निर्माण की घोषणा की। रामपाल टाटला ने 11हजार रूपए,जगदीश टाटला ने 11 हजार रूपए, हरिनारायण टाटला ने 5100 रूपए, कानाराम टाटला 5100 रूपए, साधुराम सोलनग्या ने 2100 रूपए, गुलाराम टाटला, बंशीधर सौलांग्या, बाबूलाल गुर्जर, नाथूराम टाटला, गिरधारी टाटला प्रत्येक ने 1100- 1100 रुपए देने की घोषणा की। विद्यालय स्टाफ की तरफ से 5100 रुपए नगद तथा प्रतीक चिन्ह भेट किए गए। विद्यालय विकास के लिए कुल 50 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। भामाशाहों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। मनोहरपुर प्रिंसिपल रामचंद्र बुनकर,पूर्व उपनिदेशक मोहनलाल जाट,धूलेश्वर संकुल प्रभारी श्री वीरेंद्र मुद्गल ने बच्चों को आशीर्वचन प्रदान िकए।
शिक्षकों ने अपने खर्चे से मनाया वार्षिकोत्सव
शाहपुरा| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दूदावास के शिक्षकों ने विद्यार्थियों कि इच्छा पूरी करने के लिए अपने खर्चे से वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह किया। प्रधानाध्यापक सुभाष स्वामी ने बताया कि वर्तमान में आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालयों में सरकार द्वारा वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है।
इस पर स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने आग्रह किया कि अपने विद्यालय में भी वार्षिकोत्सव मनाया जाना चाहिए इस पर सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों कि इच्छा पूरी करने के लिए अपने खर्चे से इसका आयोजन किया। भामाशाह राजाराम ने 10 एवं राजू डोई, रूडाराम, जगदीश, नरेश, रामशरण, पूरण, जगदीश पंच,शंकर सिंह तथा अध्यापक रोहिताश, ख्यालीराम ने 5-5 स्टूल टेबल विद्यालय में भेंट किए। अध्यापक सुरेन्द्र यादव ने 8वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले को स्वर्ण पदक देने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक सुभाष स्वामी, अध्यापक कैलाश गुर्जर, सुनीत कविया, नरेश यादव, रामदेव सैनी व धर्मपाल कसाना ने सभी का साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया। छात्रा सोनू, सुभाष व सुंदरलाल भी मौजूद रहें।
सरकारी नौकरी में चयनितों का किया सम्मान
कोटपूतली|राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास से पांच छात्रों का केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सरकारी नौकरी में चयनित होने पर समिति की ओर से छात्रावास परिसर पर चयनित छात्रों का सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त एसडीएम बनवारीलाल बासनीवाल ने कहा कि मेहनत और प्रयास करने वाले लोगों की कभी हार नहीं होती, समिति के सचिव कमलेश प्रजापत ने शिक्षा के माध्यम से ही युवा अपनी तकदीर बदल सकता है। समिति के अध्यक्ष मामचंद ठेकेदार व समिति की ओर से चयनित छात्रों का माल्यार्पण कर बधाई दी। मीडिया प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि चयनित छात्र विनोद कुमार क्लर्क, नरेश प्रजापत पटना एम्स नर्सिंग अधिकारी, देवेंद्र कुमार क्लर्क आर्मी, धर्मवीर कुमावत आरपीएफ व एसएससी डीजी में चयन हुआ।