स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
सांगोद. फागोत्सव मनाकर नृत्य करती महिलाएं।
सांगोद| कस्बे में रविवार को रेती पाड़ा खेलदार माेहल्ले में स्थित मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के वेंकटेश्वर भगवान के मंदिर पर स्वर्णकार समाज महिला मंडल की अाेर से फागोत्सव मनाया। महिलाअाें ने राधा-कृष्ण के रूप धरकर भजनों पर नृत्य किया। फागोत्सव के रसिया ठाकुरजी की शान में गाकर उन्हें रिझाया।
स्वर्णकार महिला मंडल की महिलाओं ने एक जैसी चुनरी की साडियां पहनकर फागोत्सव मनाया। फूलों की होली खेली और फागोत्सव रसिया के भजन गाकर ठाकुरजी को रिझाया। इस मौके समाज की रीना सोनी, रानू सोनी, चंदा सोनी, सीमा सोनी, निशा सोनी, ठाकुर वेंकटेश्वर के दरबार में होली के रसिया गाकर गुलाब के फूलों से होली खेली।