वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान
रामगंजमंडी. विनायक ज्ञान भारती माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व वर्तमान युग के अनूठे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि भामाशाह समाजसेवी महेंद्र भाई भाटिया थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद मीना ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरषोतम शर्मा, भाजपा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र जैन, कोटा स्टोन उधमी अर्जुन देव ओझा, पारस, शिक्षा परिवार जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, पार्षद राजेन्द्र धानिया, ब्रह्माकुमारी शीतल दीदी, बोर गांववकर, यशवंत देसाई, सुरेश त्रिवेदी और भुवनेश थे। स्कूल के व्यवस्थापक बालाराम त्रिवेदी, प्रधानाध्यापक विवेक त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सीनियर स्टूडेंट्स को विदाई दी गई।