पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Teach Your Daughter So Much That You Don39t Have To Give Dowry

बेटी को इतना इतना पढ़ाओ कि दहेज नहीं देना पड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के महाराजा गार्डन में विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष की प|ी भुनेश्वरी देवी के मुख्य अतिथि तथा पालिका अध्यक्ष रजनी देवी पारीक की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्षद गुड्डू सैनी, किरण शर्मा, अंतरराष्ट्रीय जूडो कराटे खिलाड़ी श्रद्धा कुंदन सिह, डॉ. अलका झालानी, मनीषा कुवंर,नेहरू युवा केंद्र के सदस्य राजेंद्र सेन थे। दिलीप शर्मा
ने बताया कि कार्यक्रम में समाज सेवा, खेलो, शिक्षा,चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली महिलाओं व खिलाड़ियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डा.फूलचंद भिंडा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के द्वारा घर व समाज के प्रति किए गए त्याग बलिदान को याद दिलाता है। इस दिन महिलाओं का सम्मान जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान दहेज नहीं देने व नहीं लेने की भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे जूडो कराटे की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिद्ध कुंदन व सितोलिया की राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा व मनीषा जाट का सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व समाज सेविकाओं का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...