- Hindi News
- National
- Manpur Machedi News Rajasthan News Tenth Board Exam Started English Paper Was Easy On First Day Enthusiasm In Students
दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले दिन आसान रहा अंग्रेजी का पेपर, विद्यार्थियों में उत्साह
मानपुरा माचेड़ी| कक्षा दसवीं की माध्यमिक एवं प्रवेशिका बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी का प्रचार पेपर देने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। सलोनी नटवाडिया, पूजा, रीना नटवाडिया, अनीशा सोढ, कविता, कोमल सोढ, मनोहर प्रजापत, निकिता, नेहा प्रजापत आदि ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। छात्रों ने बताया कि पैसेज के प्रश्न सरल होने से मार्किंग अच्छी रहेगी। ईशरावाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पेपर देने के बाद आपस में चर्चा करती छात्राएं।