- Hindi News
- National
- Sangod News Rajasthan News The Disguises In Nhan Akhada Chaudharipada39s Twelve Javelin Rides Made Them Very Happy
न्हाण अखाड़ा चौधरीपाड़ा के बारह भाले की सवारी में निकले स्वांगों ने खूब रिझाया
लोकगीतों की स्वर लहरियों तथा स्वांगों के अनूठे करतबों के साथ गुरुवार को यहां न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा के बारह भालों की सवारी परम्परागत मार्गो से होती हुई निकली। इस सवारी में हाल ही भारत यात्रा पर आए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प पर भी स्वांग लाया गया, इसे लोगों ने खूब सराहा।
कोरोना वायरस पर भी जागरूकता से ओतप्रोत स्वांग रचकर कुछ युवक लाए। इससे पूर्व बुधवार रात्रि को न्हाण अखाड़ा चौबे पाड़ा व न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा के अलग अलग घूघरी के जुलूस यहां रात्रि को अलग अलग मार्गो से होकर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच निकले।
घूघरी के जलसे में कोठी वाले बालाजी के यहां कुछ उपद्रव युवकों ने पत्थर फैंके इससे सांगोद थाने में तैनात सीआई धनराज मीणा के होठ व मुंह पर चाेटें आ गई। इससे यहां कुछ पल के लिए घूघरी मार्ग पर सन्नाटा सा पसर गया। बाद में उच्चाधिकारियों ने मोर्चा संभाला तथा घूघरी के जलसे को शांतिपूर्वक गंतव्य स्थलों पर पहुंचाया।
गुरुवार को कोई फकीर बाबा के वेशभूषा में सड़कों पर घूमा तो कोई घोड़े पर हथियारों से लैस काले लिबास में डाकू बनकर एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए। शाम पांच बजे उमरावों ने माता के दर पर शीश नवाकर दर्शन किए। ब्रह्माणी माता के प्रांगण में स्वांग व उमरावों की भीड़ लग गई। अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के चित्रण पर स्वांग में ट्रम्प इंग्लिश में कुछ वाक्य कहते हुए चल रहे थे। सवारी में पाागल, शंकर की बारात, फकीर, क्रिकेट सहित कई रोचक स्वांग आए। पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में चलाई जा रही योजनाओं के लाभ से जुड़े कार्यो के प्रचार प्रसार को लेकर भी यहां युवक स्वांग लेकर निकले। न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा की सवारी में किन्नर भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे है। ये उमरावों के आगे नृत्य करते हुए यहां लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।
सांगोद. सवारी के दौरान भगवान शंकर की बारात का दृश्य।
सांगोद. बारह भाले की सवारी में नन्हा उमराव रहा आकर्षण का केंद्र।
सांगोद. बारह भाले की सवारी में मौज मस्ती करते किन्नर।
सांगोद. न्हाण की सवारी में कोरोनावायरस पर जागरुकता से जुड़ा स्वांग।