पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bapawar News Rajasthan News The Drainage Without Covering Became The Cause Of Accidents Trouble

बिना ढकान का नाला बना हादसों का सबब, परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बपावर. खेल मैदान के पास बिना ढकान का नाला हादसे का सबब बना हुआ है। शिकायत करने के बाद भी पंचायत समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। खेल मैदान में अाने वाले बच्चे नाले काे छलांग लगा कर पार करते समय फिसल कर गिर जाते हैं। कई मवेशी भी इस नाले में गिर जाते हैं। जिनको निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इसी मैदान में 25 मार्च से 11 अप्रैल तक रामनवमी मेला लगेगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित आते हैं। ऐसे में बिना ढकान के नाले में लोगों के गिरने का अंदेशा रहेगा। सरपंच रविंद्र गुप्ता का कहना है कि बजट के अभाव में ढकान नहीं हो सका। मेले के दौरान बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

बपावर. नाले में गिरे मवेशी काे बाहर निकालते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...