- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News The Famous Sangod39s Nhan Lokotsav Started With The Promotion Of Ghughri
घूघरी के जलसे के साथ प्रसिद्ध सांगोद का न्हाण लोकोत्सव का हुआ आगाज
सांगोद. हाड़ाैती का प्रसिद्ध सांगोद का पांच दिवसीय लोकोत्सव न्हाण बुधवार रात काे घूघरी की रस्म के साथ शुरू हुअा। कस्बे में बुधवार रात को दोनों अखाड़ों न्हाण अखाड़ा चौबे पाड़ा व न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा के अलग-अलग घूघरी का जुलूस मुख्य मार्गो से नगाड़ों की थाप के बीच निकला।
कस्बे में पांच दिवसीय न्हाण में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बुधवार देर शाम आठ बजे से चौधरी पाडा बाजार पक्ष की ब्राह्मणी मंदिर के सामने घूघरी जुलूस की तैयारियां शुरू हो गई थी। यहां नगाड़ों की थाप के साथ ही न्हाण की रंगम जमने लगे। घूघरी के जलसे को न्हाण की पहली सीढ़ी माना जाता है। घूघरी के जुलूस में दोनों अखाड़ों के लोग जमकर एक दूसरे पर वाक कटाक्ष करते रहे। इसी तरह न्हाण अखाड़ा चौबे पाड़ा की घूघरी का जुलूस दाऊजी के मंदिर से रात काे नगाड़ों के थाप के बीच जुलूस शुरू हुअा। दोनों जुलूस मैन बाजार में मिले। यहां दोनों अखाड़ों के लोगों के बीच जमकर कटाक्ष वाक्यों का मंचन हुआ। घूघरी का जुलूस अपने अपने चिंहित मार्गों से होते हुए वापस गंतव्य स्थल पर पहुंचा। इसके बाद दोनों अखाड़ों के लोगों ने घूघरी प्रसाद का वितरण किया। घूघरी के बाद न्हाण के स्वांगों को स्वांग लाने के लिए मुहूर्त अनुसार चिल्लर राशि दी। घूघरी के जुलूस के दौरान एक दो जगह दोनों अखाड़ों के लोगों के बीच टकराव के हालात भी बने। वहां पुलिस के सहयोग से एकत्रित भीड़ को दूर करके मामले को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इससे पूर्व यहां डीएसपी रामेश्वर परिहार, एसडीएम संजीव कुमार, तहसीलदार नईमुद्दीन मौजूद रहे।