पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News The Fight Between Sanjay And Ajay In Kamade39s Wrestling The Decision Is On Par

कामड़े की कुश्ती में संजय व अजय के बीच भिड़ंत, फैसला बराबरी पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होली के दूसरे दिन बनेठी के डुडु मेले में कुश्ती की परंपरा

300 साल पहले शुरू हुआ था मेला

पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि करीब 300 वर्ष पहले गांव के नांगला मोहल्ला के चित्रा-भेभा जैसे व्यक्तियों की इस कुश्ती दंगल की शुरुआत करवाने में अहम भूमिका थी। गांव में 9 पाने हैं जिनमें से एक पाना महाजन समाज का है। इन सबके आपसी सहयोग के चलते इस मेले का आयोजन होता है। मेले वाले दिन ही चंदा लिया जाता है। इस मेले में गांव के सभी जातियों के लोग मेले में व्यवस्थाएं संभालने भरपूर सहयोग करते हैं। मेले की खास बात यह है कि इस मेले में छारदडा ग्राम के पहलवानों की पहले कुश्ती करवाई जाती है। इस मेले में आसपास के गांवों के लाखों लोग भाग लेते हैं।

नारेहड़ा ग्रामीण| बनेठी में डुडु के मेले में कुश्ती के दौरान पहलवानों के दांव पेंच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

जोर अजमाइश करते पहलवान

महिला पहलवान मेघा व दृष्टिहीन पहलवान दीपक रहे आकर्षण का केन्द्र, देशभर से आए पहलवानों ने दिखाया दमखम

कोटपूतली / नारेहड़ा ग्रामीण| ग्राम बनेठी में बुधवार को डुडु का मेला भरा। मेले में गुड़गांव, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश भर से आए पहलवानों ने कुश्ती दंगल में भाग लिया। मेले में सजे विभिन्न स्टॉलों पर मेले में आए ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। श्याम मंदिर व हरिहर बाबा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। अबकी बार मेले में महिला पहलवान मेघा व अंधे पहलवान दीपक की कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि होली के दिन हुई निशानेबाजी प्रतियोगिता में विजेता रणजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र व विक्रम को ग्राम पंचायत व मेला कमेटी ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी जयपुर गोपाल सिंह शेखावत, भाजपा विधानसभा प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र का युवा खेलों के माध्यम से भारत देश का मान बढ़ा रहा है।

सरपंच सुरेश सिंह, संदीप जोशी, नरेन्द्र प्रताप सिंह, गजराज सिंह, रवीन्द्र, ओनाड सिंह, शंकर कसाना अादि उपस्थित थे। मेले में आए अतिथियों का मेला कमेटी ने स्वागत किया।

मेले में आखिरी 51 हजार रुपए की कामड़े की कुश्ती बराबरी पर रही। इस कुश्ती में जैलाफ के संजय व सोनातावडू के पहलवान अजय ने दांव पेंच लड़ाए। मेले में बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया।

बनेठी में डुडु मेले में दांव पेंच लड़ाते पहलवान व उपस्थित ग्रामीण।

नारेहड़ा ग्रामीण| बनेठी में डुडु के मेले में दांव पेंच लड़ाते पहलवान और उपस्थित ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...