पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News The Influx Of Devotees At The Fair The Wrestlers Showed Their Strength

मेले में श्रद्धालुओं का तांता, पहलवानों ने दिखाया दमखम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोपालपुरा के प्राचीन सीताराम मन्दिर में मंगलवार कों धुलंडी पर हर वर्ष की भांति वार्षिक मेला भरा। आसपास गांवों से मेला देखने आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन नारायणदास जी महाराज के चरण पादुका की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले में महिलाएं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। कुश्ती दंगल में अनेक पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंतिम कामड़े की कुश्ती 21 हजार की हुई। कामड़े की कुश्ती पैरा व जैलाफ के पहलवानों ने बीच हुई जिसमें जैलाफ का पहलवान विजयी रहा। विजेता रहे सभी पहलवानों को नगदी राशि देकर सम्मानित किया गया।

दांतिल में कुश्ती दंगल

पावटा| दांतिल में हर वर्ष की भांति धूलंडी पर मेला व कुश्ती दंगल हुआ। मेला कमेटी के रविप्रकाश शर्मा, विकास अग्रवाल, जयसिंह दरबार ने बताया कि मेले में कई कुश्ती हुई। मेले में कोटपूतली भाजपा विधानसभा प्रभारी मुकेश गोयल व नगरपालिका चेयरमैन महेन्द्र सैनी ने विचार व्यक्त किए। मेले में कामडे की कुश्ती में आकाश अलवर व राजू बांस पहाड़ी के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इसमें राजू बांसपहाड़ी ने 11 हजार की कुश्ती जीती। ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण गोशाला दांतिल के लिए आर्थिक सहयोग दिया।

काेटपूतली| गोपालपुरा के सीताराम मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच लड़ाते पहलवान व उपस्थित ग्रामीण।

पावटा|दांतिल में कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान व मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...