पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ajitgrah News Rajasthan News The Mla Heard The Lack Of Prosecution And Assured Of Speedy Redressal

विधायक ने अभाव अभियोग सुन कर दिया शीघ्र निराकरण का आश्वासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नायन गांव स्थित विधायक आवास पर शनिवार को विधायक आलोक बेनीवाल ने क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनकर प्राथमिकता से समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया ।

इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेंद्र कलवानिया ने नायन से अमरसर कस्बे की सीधी दूरी 1 किमी तथा संपर्क सड़क 5 किमी की समस्या बताते हुए दोनों गांवों को सीधी संपर्क सड़क से जोड़ने की मांग की।

इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य अशोक कलवानिया ने नायन से सीधा बिशनगढ़ तक सड़क बनवाने,परसराम ठेकेदार ने नायन से बिठ्ठलढाणी तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने, भैरु राम गठाला ने चमू अजीतगढ़ स्टेट हाईवे से वाया रानीपुरा स्कूल ऑल आगोलाई जोहड़ी तक डामर व सीसी सड़क बनवाने , जाट युवा मंच के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र पलसानिया ने गोविंदपुरा बासड़ी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नामकरण पुलवामा शहीद रोहिताश लांबा के नाम पर करवाने तथा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने, लोकेश चौधरी ने चमू अजीतगढ़ स्टेट हाईवे से वाया तेजपुरा धानोता राडावास सड़क की मरम्मत व डामरीकरण करवाने, अमरसर गांव के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से बस स्टैंड से महाकाली माता मंदिर की सड़क के लिए बजट आवंटित होने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं होने की समस्या से अवगत करवाया, लोगों ने विधायक से क्षेत्र में सरकार द्वारा गौशाला बनवा कर किसानों की फसल की रखवाली तथा गायों के उचित संरक्षण की व्यवस्था करवाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक आलोक बेनीवाल को प्रार्थना पत्र भी दिए।

विधायक आलोक बेनीवाल ने लोगों के अभाव अभियोग सुनकर विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने तथा राज्य सरकार से संबंधित समस्याओं को संबंधित मंत्री गणों को अवगत करवाकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान विधायक आलोक बेनीवाल के साथ पूर्व प्रधान उर्मिला, शर्मा युवा नेता प्रवीण व्यास, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी, बाबू लाल यादव, सीताराम पारीक, गणपत लाल शर्मा, सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...