- Hindi News
- National
- Chomu News Rajasthan News The Notice Issued By The Municipality If Fire Noc Is Not Taken In Three Days Buildings Will Be Sealed
पालिका ने किए नोटिस चस्पा- तीन दिन में फायर एनओसी नहीं ली तो भवन होंगे सीज
चौमू | नगरपालिका ने शनिवार को एनबीसी के अंतर्गत आने वाले सभी भवनों पर नोटिस चस्पा कर भवनों में अग्निशमन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं तीन दिन में कर एनओसी प्राप्त करने के आदेश दिए हैं।
ईओ शुभम गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त भवनों में न तो अग्निशमन संबंधी कोई व्यवस्था पाई गई और न ही फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र पाया गया। जबकि भवन में अग्निशमन व्यवस्था
क्रियाशील अवस्था में होना सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है।
जानकारी के अनुसार अब तीन दिन में यदि एनबीसी के अंतर्गत आने वाले भवन में अग्निशमन संबंधित व्यवस्था कर फायर एनओसी नहीं लेने पर भवनों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी भवनों पर नाेटिस चस्पा किए गए हैं।