पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खस्ताहाल हो रहा यात्री प्रतीक्षालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बपावर. कस्बे के बस स्टैंड पर खस्ताहाल यात्री प्रतीक्षालय।

बपावर. कस्बे के बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय खस्ताहाल हाेने से यात्रियाें काे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

रखरखाव की अनदेखी के चलते पिछले एक दशक से यात्री प्रतीक्षालय उपेक्षा का शिकार हाे रहा है। इससे यात्रियाें काे परेशानी का सामना करना पड रहा है। बस का इंतजार करने वाले अधिकतर यात्री प्रतीक्षालय की खस्ताहालत देख कर अंदर प्रवेश करने से कतराते हैं। टूटी सीटें एक तरफ पडी हाेने से कबाडखाना जैसी स्थिति प्रतीक्षालय की हाे रही है। छत का प्लास्तर भी जगह-जगह से उखडा हुअा है। कस्बे के लाेगाें ने पंचायत से कई बार इसकाे दुरूस्त करवाने की मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। सरपंच रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बजट की व्यवस्था हाेने पर इस कार्य काे प्राथमिकता से करवाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...