पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sultanpur News Rajasthan News The People Of Sultanpur Will Become A Municipality A Year Old Purport Facilities Will Increase

सुल्तानपुर के लोगों की वर्षों पुरानी मुराद हुई पूरी बनेगी नगरपालिका, सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सुल्तानपुर में नगरपालिका बनाने की घोषणा की। वर्षों से चली आ रही नगरपालिका बनाने की मांग पूरी होने पर कस्बे में लोगों ने खुशियां मनाई।

सुल्तानुपर दशकाें से ग्राम पंचायत हैं। यह क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायताें में शामिल हैं। लंबे समय से कस्बेवासी यहां नगरपालिका बनाने की मांग करते रहे हैं। विधानसभा अाैर लाेकसभा चुनाव में भी लाेग पालिका बनाने की मांग उठाते अाए हैं, लेकिन हर बार निराशा ही मिली है। विधायक रामनारायण मीणा से भी कस्बेवासी यह मांग करते रहे हैं। विधायक मीणा ने विधानसभा के बजट सत्र में सुल्तानपुर में नगरपालिका बनाने की मांग रखी थी। बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को हाड़ौती में दो नई नगरपालिका की घोषणा की। इनमें कोटा जिले में सुल्तानपुर और बारां जिले में अटरू शामिल हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर को नगरपालिका बनाने की घोषणा की तो कस्बे में लोगों में खुशी छा गई। विधायक मीणा ने बताया कि कस्बे में जनसंख्या के आधार पर नगरपालिका की जरूरत थी और यह कस्बेवासियों की मांग भी थी।

इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री से सुल्तानपुर को नगरपालिका बनाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को सुल्तानपुर को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। अब यहां पालिका बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कोटा जिले में अब पांच नगरपालिकाएं हुईं

काेटा जिले में अभी तक चार नगरपालिकाएं सांगाेद, इटावा, कैथून व रामगंजमंडी थी। सुल्तानपुर काे नगरपालिका बनाने से जिले में अब पांच नगरपालिकाएं हाे गई हैं। वहीं कोटा शहर में दो नगर निगम हो चुके हैं।

सुल्तानपुर. कस्बे की ग्राम पंचायत, जो अब नगरपालिका बन गई है।

अभी तक क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायत

सुल्तानपुर अभी क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है। इस पंचायत में केवल सुल्तानपुर कस्बा ही है। हाल ही में हुए पंचायतीराज चुनाव में यहां 12270 मतदाता थे। वहीं 2011 की जनगणना के अनुसार कस्बे की अाबादी करीब 16500 थी। सुल्तानपुर पंचायत में 25 वार्ड हैं। एेसे में नगरपालिका बनाने से यहां पर आसपास के नौताड़ा, ताेरण, नापाहेड़ा काे शामिल किया जा सकता है। नगरपालिका बनने से कस्बे में राजनीतिक गतिविधियां बढे़गी। साथ ही यहां पर पालिका बनने से कस्बे के विकास और सफाई को लेकर बजट भी अधिक मिलेगा।

कांग्रेसजनाें ने बताई उपलब्धि

सुल्तानपुर को नगर पालिका घोषित किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी छा गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और विधायक रामनारायण मीणा का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। लंबे समय से यहां पर नगरपालिका बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन यह मांग दशकाें बाद अब जाकर पूरी हुई है।
खबरें और भी हैं...