पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News The Servant Turned Out To Be The Murderer Of An Old Woman Murdered With The Intention Of Robbing

नौकर ही निकला वृद्ध महिला का कातिल, लूट के इरादे से की थी हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेज थाना क्षेत्र के नेवटा के पास सारण पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को हुई विधाधर नगर जयपुर निवासी बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए हत्यारे घर के नौकर को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी वेस्ट कावेन्द्र सागर ने बताया कि शुक्रवार को सेज थाना क्षेत्र के नेवटा के पास सारण पेट्रोल पंप के सामने बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचली हुई लाश मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में एसीपी रायसिंह बेनीवाल, सेज थानाधिकारी जगदीश प्रसाद तवंर, डीएसटी टीम के निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, विश्वकर्मा थानाधिकारी मांगीलाल बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक विधाधरनगर देवेन्द्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद, हुकमा राम, सिद्धार्थ सिंह, बलवीर सिंह, मोती लाल, अशोक कुमार, लक्ष्मण, देशराज व रोशन लाल आदि अलग अलग टीम गठित की गई।

गठित टीमों के द्वारा मृतका के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज आदि खंगालकर आस पास के लोगों से जानकारी प्राप्त की गई तथा महेन्द्रा सेज के कैमरों को चेक करने पर मृतका के हुलिये व पहनी हुई साड़ी से खुलासा हुआ कि अज्ञात आरोपी मृतका को 12 मार्च को दिन में महेन्द्रा सेज थाना इलाके में स्थित सारण पेट्रोल पंप कलवाडा से नेवटा की ओर जाता हुआ दिखाई देने पर उस हुलिये के आधार पर मृतका के परिवार जन से जानकारी प्राप्त की। मामले का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला बदामी देवी के आर्यपुरा पुरानी सब्जी मंडी दिल्ली हाल प्लॉट नंबर 17 दातार धाम कालोनी प्रेमनगर भूरथल थाना चौमू निवासी हत्यारे घर के नौकर रवि कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे रची साजिश

आरोपी ने मृतका को नेवटा के जैन मंदिर के दर्शन करवाने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। इसके बाद आरोपी मृतका को नेवटा के जंगलों में ले गया तथा गला दबा कर मारने का प्रयास किया। मृतका ने आरोपी से बचाव का प्रयास किया जिससे आरोपी के सीने व गले पर नाखूनों के खरोंच के निशान आ गए। आरोपी ने बुजुर्ग महिला की गला दबा कर हत्या कर दी तथा पहचान छुपाने के इरादे से मृतका के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया तथा मृतका के पहने हुए गहने व मोबाइल लेकर अपने घर चला गया।

दो साल पहले मृतका के बेटे के पास डेयरी पर करता था काम

हत्यारे रवि कुमार सैनी ने पुलिस को बताया कि वह मृतका के बेटे राजेश डंगायच के पास दूध की डेयरी पर दो साल पहले काम करता था तभी से आरोपी रवि कुमार की मृतका व परिजनों से जानकारी थी। 12 मार्च को आरोपी मृतका के घर के पास चोरी करने की नियत से आया था तभी मृतका अपने घर के सामने पार्क के पास आरोपी रवि को मिली थी। बाद में उसने वारदात को अंजाम दिया।

बगरू | पुलिस गिरफ्त में वृद्धा की हत्या का आराेपित।
खबरें और भी हैं...