पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News The Situation Of Women In The Country Improves But The Pace Of Change Slows Everyone39s Cooperation Is Necessary

देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार, लेकिन बदलाव की गति धीमी, सबका सहयोग जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के राजकीय चिकित्सालय मे शाहपुरा युवा विकास मंच के तत्वाधान में रविवार को मंच के अध्यक्ष राजेश मंडावरा के नेतृत्व में विश्व महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. ओम प्रकाश भदालिया थे। सदरु शाह, मंच के संरक्षक विजय कुमार पटवारी, समाजसेवी रामअवतार ताखर व मेल नर्स महेश जाटव के विशिष्ट आतिथ्य में राजकीय चिकित्सालय में प्रसूति वार्ड की महिलाओं को फल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ.ओमप्रकाश भदालिया ने कहा कि सही मायने में महिला दिवस तभी सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी जब प्रताड़ना और कन्या भ्रूण हत्या पर लगाम लगेगी। मंडोवरा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति की बात की जाए तो दुनिया भर में उनकी स्थिति बेहतर हो रही है लेकिन इस बदलाव की गति काफी धीमी है। व्याख्याता महेश मंडोवरा,सुरेंद्र पलसानिया, संतोष जांगिड़, वीरू वाल्मीकि, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

जवानपुरा में महिलाओं का किया सम्मान

विराटनगर| जवानपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच जयराम पलसानिया की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। सरपंच पलसानिया ने कहा कि आज देश में महिला आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस, आई टी, मेडिकल जैसे क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। सही मायने में महिला दिवस तभी सार्थक होगा जब देश भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से आजादी मिलेगी। महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

चंदवाजी| कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को लेकर रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद मीणा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण से देश का विकास संबंधित व्याख्यान तथा प्लास्टिक मुक्त भारत के उपलक्ष्य में एक रैली का हुआ। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरते हुई विद्यालय परिसर में पहुंची। महिला की मजबूत स्थिति से ही परिवार व समाज का विकास संभव होगा।

मैड| पालड़ी ग्राम पंचायत के बाल मित्र ग्राम बरवाड़ा में बाल आश्रम विराटनगर के तत्वाधान में बाल आश्रम संस्थापक सुमेधा कैलाश के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी। कार्यकर्ता धोलाराम गुर्जर ने कहा कि एक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। भारत वर्ष में महिलाएं आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देश को दे रही है। जोधूला सरपंच कालूराम गुर्जर ने कहा कि सही मायने में महिला दिवस तभी सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्ण आजादी मिलेगी। प्रताड़ना
व कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी। पालड़ी सरपंच किशोरसिंह कुम्हार ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, खेल, उद्योग, कला, साहित्य सहित हर क्षेत्र में नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। आश्रम संस्थापक सुमेधा कैलाश के जीवन संघर्ष के बारे में बताया गया। मूर्ति देवी ,चंदीदेवी, सरवन देवी, केसरी देवी,छाजी देवी सहित 35 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

बस्सी|ग्राम पंचायत धामस्या की लम्बा की ढाणी में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में बताया कि बेटियां परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।

शाहपुरा| विश्व महिला दिवस पर राजकीय चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में महिलाओं को फल वितरित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...