- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News The Students Enthusiastically Gave The 10th And 8th Board Exams
छात्र-छात्राओं ने उत्साह से दी 10वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा
मंडाना. दसवीं के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
इटावा. परीक्षा के बाद पेपर को लेकर चर्चा करती छात्राएं।
इटावा| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वी ओर 8वी कक्षा की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। इस दौरान छात्र छात्राओं में परीक्षा को लेकर उत्सुकता नजर आई। गुरुवार को अंग्रेजी का पेपर रहा।
परीक्षार्थियों ने पहला पेपर सरल बताया। परीक्षा शुभारंभ पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नगर के परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर छात्र छात्राओं को कुमकुम तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धनराज पारेता, राजेंद्र गोड, गायत्री सोनी, सतीश सोनी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, मोहन पारेता, भारत भूषण नागर, रमेशचंद नागर, घनश्याम शर्मा, दीपू नागर, मधुसूदन नागर आदि मौजूद रहे।
कसार. लाडपुरा ब्लाक की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा में 2325 परीक्षार्थियों ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा में पहला पेपर अंग्रेजी विषय का हुआ। 25 बच्चे अनुपस्थित रहे तथा 2300 बालक बालिकाओं ने आठवीं बोर्ड की परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा करवाने के लिए लाडपुरा ब्लाक में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी तपेश विजय द्वारा केवलनगर व कोलाना में औचक निरीक्षण किया।
गणेशगंज. क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनायका में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक पहला पेपर हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूल्यांकन केन्द्र बिनायका के दसवीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा प्रभारी भैरू लाल शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र पर कुल 116 परीक्षार्थियों में से 110 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पर्चा दिया। परीक्षा केन्द्र पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज के 13 विद्यार्थी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रनोदिया से 19, बिनायका विद्यालय से 67, जलोदा खातियान से 17 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस परीक्षा केन्द्र पर 6 कमरों में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। निरीक्षक पैनल में केन्द्राधीक्षक ममता सिनोर, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक सुषमा झांगिड, निरीक्षण दल में व्याख्याता नीमा देवी आदि थे। पेपर इटावा थाने में रखे गए। उनको परीक्षा से 30 मिनट पहले विद्यालय में लाया जाता है। कक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षा 2 बजे से 4:30 बजे तक चली। बिनायका में 165 छात्र-छात्राओं में से 163 ने परीक्षा दी।
मंडाना. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व आठवी कक्षा प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा गुरुवार को कस्बे के राबाउमावि व राउमावि मंडाना के परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। बालिका विद्यालय की कक्षा दसवीं के परीक्षा प्रभारी निक्कू राठोर ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 116 परीक्षार्थी का नामांकन था। जिसमें कुल 113 परीक्षार्थी उपस्थित हुईं व आठवी कक्षा की परीक्षा प्रभारी कृष्णा उदयवाल ने बताया कि कुल 125 परीक्षार्थियों में से 123 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वही राउमावि के परीक्षा केंद्र की सेकेंडरी की परीक्षा प्रभारी दीप्ति भार्गव ने बताया कि कुल 217 परीक्षार्थियों में से 215 परीक्षार्थी उपस्थित रहे व आठवी के परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार जैन ने बताया कि कुल 279 परीक्षार्थियों में से 274 परीक्षाथी उपस्थित रहे।
दीगोद. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीगोद में स्थापित परीक्षा केन्द पर पहली पारी में कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन की परीक्षा में 282 में से 265 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पारी में कक्षा आठवीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। संस्थाप्रधान कांतिप्रकाश मीणा ने बताया कि परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षार्थियों का किया स्वागत: मंडाना. मंडाना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परीक्षा शुभकामना पर्व मनाया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन श्रृंगी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की पूरी टीम ने 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर लच्छा बांधकर मुंह मीठा कराया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडाना व राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में भी विद्यार्थियों का स्वागत कर अभिनंदन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, रिया परवीन, लोकेश मीणा, प्रमोद श्रृंगी, हरिशंकर श्रृंगी, पवन पांचाल, आकाश सिंह, नीलू सुमन, अंजली सुमन, नेहा सुमन, अवनीश मेघवाल, विनीश मेघवाल, विकास बेरवा, निखिल बेरवा, दीपक सुनील, अनिल मंगल मेघवाल धर्मराज मेघवाल, विकास मेहरा, आकाश सुमन ने भी छात्र छात्राओं का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दीं।