पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pawta News Rajasthan News There Is A Possibility Of Accident Due To Erosion On The Road Of State Highway

स्टेट हाइवे की सड़क पर कटाव से हादसे का अंदेशा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे से गुजर रहे जयपुर -ताला-धौला -प्रतापगढ़ रुट का स्टेट हाईवे 52 पर इन दिनों सडक में जानलेवा कटाव व उबड़ खाबड़ गड्ढों से वाहन चालकों की राह मुश्किल हो रही है। इससे हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जयपुर- प्रतापगढ़ स्टेट हाइवे के ताला मोड़ वाया चारणवास,राजपुरवास ताला व ताला होते हुए अर्जुनपुरा केलाकाबास तक की सडक के हालात इतने खराब है कि वहाँ से वाहनों का गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। राहगीरों व वाहन चालकों ने बताया कि अभी कुछ माह पहले ही पेचवर्क का कार्य कुछ दूर में ही पूर्ण कर इतिश्री कर ली गई। कई जगह तो पेचवर्क कार्य उखड़ भी चुके है। लोगों ने बताया कि ताला मोड से अर्जुनपुरा तक सडक चौडाई में है लेकिन गड्ढों में तब्दील है।अर्जुनपुरा से अलवर जिले की सीमा एवं जयपुर जिले के सीमावर्ती गांव केलाकाबास तक केवल सिंगल सडक है इस मे भी कई जगह सडक जर्जर है। इससे रोजाना वाहन चा लको को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पिछले कई सालों से डामरीकरण तक नहीं हो पाया है।

हालात से सानिवि के अधिकारी अनजान

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्टेट हाईवे की दुर्दशा की जानकारी देने पर डीपीआर बनाकर भेजना बताते है जबकि टूटी सड़क व स्टेट हाईवे के में ताला के पुराने पंचायत भवन के सामने सड़क के हालात बदतर है व धौला में भी कई जगह गड्ढे बने है वही सड़क के भी ताला मोड़ से केलाकाबास साइड पट्टी साफ नहीं है तय मापदंड के अनुसार साफ नहीं है । कही कहीं पर तो सड़क के अवशेष भी ढूंढने पड़ेंगे। लोगों द्वारा कई बार सूचना देने के बाद भी अधिकारी मामले से अनजान बने हुए है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ठेकेदार को सड़क दुरुस्त करने
के लिए कह दिया गया है


स्टेट हाइवे 52 नंबर पर बरसात के कटाव गड्ढों की जानकारी मिली है रोड के संबंधित कार्मिकों व ठेकेदार को टूटी सड़क को दुरुस्त करने को कहा है।
अनिता मीना, एईएन सानिवि जमवारामगढ़।

तीन गांवों को जोड़ने वाले मार्ग
पर नहीं बन पाई सड़क


पावटा| कस्बे के पुराने पेट्रोल पम्प नहर रोड से पावटा, जोधपुरा व प्रागपुरा इन तीनों ग्राम पंचायत को जोडने वाले मार्ग पर आज तक सड़क नहीं बनने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नरेन्द्र मोदी विचार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पलसानिया व यादव महासभा अध्यक्ष मूल चन्द खोया ने बताया कि समूचे क्षेत्र में सीसी व डामरीकरण सड़कों का जाल बिछा दिया जिससे लोगो का आवागमन सुलभ हुआ है। बताया कि अगर पावटा के पुराने पेट्रोल नहर रोड से गुजर रहे ग्रेवल सडक का भी डामरीकरण या सीसी सडक करवाया दिया जाए तो पावटा, प्रागपुरा एवं जोधपुरा ग्राम पंचायत आपस में जुड़ जाएंगी। जिससे आवाजाही सुलभ होने के अलावा लोगों एक दूसरी ग्राम पंचायत में आने जाने की दूरी कम होगी।

धौला|स्टेट हाइवे पर चिलपली मोड़ के समीप टूटी सड़क।

पावटा| कस्बे के पुराने पेट्रोल पम्प से प्रागपुरा जोधपुरा की ओर जाना वाला बदहाल रास्ता।

धाैला| ताला के पंचायत भवन के सामने क्षतिग्रस्त सड़क।
खबरें और भी हैं...