पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News This Time There Will Be No Supply Of Extra Water In Shahpura On Holi

इस बार होली पर शाहपुरा में नहीं होगी अतिरिक्त पानी की सप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार शहर वासियों को होली पर्व पर पानी की कमी के चलते अतिरिक्त पेयजल सप्लाई नहीं मिल सकेगी। जलदाय विभाग के एक्सईन राजेश मीणा व एईएन विकास गुप्ता ने बताया कि गत बार होली पर्व पर शहर वासियों को सुबह के अलावा दोपहर में भी सप्लाई दी गई थी। इस बार 4 ट्यूबवैलों के सुख जाने के चलते आ रही पानी की कमी के चलते प्रतिदिन की तरह सुबह ही सप्लाई दी जाएगी। दोपहर में सप्लाई नहीं मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि 4 ट्यूबवैलों के सुख जाने के चलते शहर मे पानी की काफी किल्लत चल रही है। प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से सरकारी हॉस्पिटल के समीप जेईएन कार्यालय मे पहले टैंक को भरना पड़ता है फिर बड़ी टंकी में पानी भरा जाता है। उसके बाद शहर के वार्डों में सप्लाई की जाती है।

खबरें और भी हैं...