- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Thousands Of Liters Of Water Wasted Due To Leakage
लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा
काेटपूतली| खेड़की रोड पर जलदाय विभाग की पेयजल लाइन शनिवार सुबह लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। ग्रामीण सत्यनारायण सैनी, कृष्ण कुमार सैनी, प्रकाश जाट, जगदीश जाट ने बताया कि पेयजल लाइन लीकेज होने से आसपास के घरों में भी पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। समाचार लिखे जाने तक पाइपलाइन ठीक नहीं की गई थी। जलदाय विभाग के जेईएन हंसराज गुर्जर ने बताया कि ऐसी शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो लाइनमैन को भेजकर पेयजल लाइन ठीक करवा दी जाएगी।