- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Ticket Window Should Also Be On Platform Number Two
प्लेटफार्म नंबर दो पर भी होनी चाहिए टिकट विंडो
शहर के लोगों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट विंडो खोलने की मांग की है।
स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर तो विंडो है, लेकिन दो नबंर की ओर से आने वाले यात्रियों को पहले एक नंबर पर आना पड़ता है। फिर टिकट लेकर वापस उसी प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। कई बार तो ट्रेन तक छूट जाती है। ऐसे में समस्या का समाधान होना चाहिए।