- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Today Lottery Of Liquor Shops Will Come Out In Jaipur
आज जयपुर में निकलेगी शराब दुकानों की लॉटरी
कोटपूतली में शराब की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद गुरुवार को जयपुर में इन दुकानों की लॉटरी निकाली जाएगी। आबकारी सीआई यशवंत सिंह ने बताया कि इस बार दुकानों के इच्छुक लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। बावजूद इसके नीयत तारीख तक कोटपूतली तहसील की 40 दुकानों के लिए 2820 आवेदन विभाग को मिल चुके है। इनकी गुरुवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जयपुर में जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष कोटपूतली ब्लॉक की 40 दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। िवभाग को 2820 अावेदन मिल चुके थे। प्रति आवेदन 30 हजार रुपए शुल्क बतौर लिए जा रहे है यानि की आबकारी विभाग अब तक आवेदनों से 8.46 करोड़ रुपए की राशि कमा चुका है। कोटपूतली शहर में अंग्रेजी की 4 व देशी की 1 तथा 35 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत है। पिछली बार इन 40 दुकानों के लिए 3500 से अधिक आवेदन मिले थे जिससे विभाग को कोटपूतली ब्लॉक से ही 9.80 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई थी।