पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • R.mandi News Rajasthan News Tracker Called In Search Of Cubs Department Said Come To Find Tigress

शावकों की तलाश में बुलाए ट्रैकर, विभाग बोला- बाघिन खोजने आए हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लंबे इंतजार के बाद अभी तक एमटी-4 के शावकों की साइटिंग अाैर कैमरा ट्रैप में फाेटाे नहीं अाए हैं।

एेसे में विभाग की अाेर से शावकों की पड़ताल के लिए रणथंभाैर टाइगर रिजर्व से दाे ट्रैकर की टीम काेटा अा चुकी है। टीम मैंबर ट्रेकिंग में जुटी है। वहीं, दूसरी अाेर रिजर्व अधिकारियाें ने ट्रैकर काे यहां बुलवाने काे लेकर साफ इनकार किया है। रिजर्व के डीसीएफ टी माेहनराज ने बताया कि पिछले दाे दिन से एमटी-4 बाघिन नजर नहीं अा रही थी। एेसे में इन्हें यहां बुलवाया है। शावकों की तलाश में इन्हें नहीं बुलवाया है।

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में एमटी-3 बाघ अाैर एमटी-4 बाघिन के पिछले दिनाें विभाग की अाेर से शावकों काे लेकर पुष्टि हाेने के बाद शावकों की साइटिंग नहीं हुई हैं। शुक्रवार काे टीम ने रिजर्व एरिया की विजिट कर स्थितियाें काे जांचा। वहीं, दूसरी अाेर से शावकों के मामले में अभी तक अधिकारियाें ने स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं। बाघिन की फिजिकल स्थिति के अाधार पर शावकों के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। एमटी-4 बाघिन रिजर्व में शिफ्ट किए जाने से पहले रणथंभाैर की टेरिटरी में दाे शावकों काे जन्म दे चुकी है। लेकिन, वाे बाद में नहीं मिले थे।

खबरें और भी हैं...