अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
चेचट. बजरी का अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। थानाधिकारी देवलाल मीणा ने बताया कि खेड़ली गांव में ताकली नदी से अवैध रूप से रेत भरकर लाई जा रही थी। राजीव गांधी सेवा केंद्र के पास नाकाबंदी कर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। जांच में पता लगा कि चालक कालू खान पुत्र गनी मोहम्मद वाहन चला रहा था।