पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खादरसा बाबा के लिए निकाली निशान पदयात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के वार्ड 18 में स्थित ढाणी होली वाली से जाजैकलां स्थित खादरसा बाबा के लिए शुक्रवार को द्वितीय निशान पदयात्रा निकाली गई। पदयात्री सुबह ढाणी से हाथों में निशान लेकर लेकर रवाना हुए। खादरसा बाबा के पहुंचने पर निशान चढाएं और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

वार्डवासी साधुराम पलसानिया, फूलचंद पलसानिया, राम सिंह, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्राज पलसानिया, विजेंद्र पलसानिया, विक्रम पलसानिया, रामसिंह पलसानिया, रामू पलसानिया, हरी पलसानिया, शेर सिंह पलसानिया, राजू फौजी, मनीष, कैलाश पलसानिया, लालचंद पलसानिया, कीमतीलाल पलसानिया, विकास, रामचंद्र पलसानिया, अंकित सहित कई श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए।

अजीतगढ़| राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय दिवराला में शुक्रवार को नवनिर्मित सरस्वती मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संस्कृत शिक्षा पूर्व निदेशक मंडन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र उत्थान का मूल आधार है,इसलिए स्कूलों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और धार्मिक कार्यक्रमों में योगदान देना चाहिए। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फूल चन्द वर्मा, पूर्व संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी सूरजमल गौतम, भामाशाह व पूर्व प्रधानाचार्य फूल चन्द वर्मा, उपसरपंच मूल चन्द नेहरा, गिरवरसिंह, दशरथ सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

शाहपुरा| कस्बे से खादरसा बाबा के निशान लेकर जाते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...