जैविक खेती अपनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
जैविक खेती अपनाने से किसानों को अधिक लाभ संभव
मैड़| ग्राम पंचायत पालड़ी में बुधवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण हुआ। कृषि अधिकारियों की टीम ने किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाकर अधिक लाभ अर्जित करने की बात कही। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक खेती से किसान अधिक लाभान्वित हो रहे हैं। इसके लिए मैड़ सहित आसपास के किसानों को जैविक खेती अपनानी चाहिए। फूलचंद यादव ने बताया कि खेत में जैविक खेती अपनाकर अधिक पैदावार कर अच्छा मुनाफा हासिल किया। अधिकारियों ने किसानों को नए तरीके से खेती का जैविक खेती अपनाने का जोर दिया।