पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Treatment Of Backache And Vata Dosha In The Government Ayurveda Hospital

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में कमर दर्द और वात दोष का इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कमर दर्द से पीड़ित लोगों को शहर के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म चिकित्सा के अंतर्गत कटि बस्ति उपचार विधि से राहत मिल रही है।

आयुर्वेद चिकित्सालय मंे प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामवतार शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने कमर दर्द से पीड़ित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कटि बस्ति उपचार शुरू किया है। जिसमें रोगी को उल्टा लिटाया जाकर उड़द के आटे को ओटा कर कमर के ऊपर मरीज की स्थिति के अनुसार पीठ पर एक गोलाकार कॉरिडोर बनाया जाता है। कॉरिडोर मंे तिल का तेल डाला जाता है, जिसमें लहसुन व अजवाइन को उबालकर गुनगुना होने पर उक्त कॉरिडोर में गाज रखकर उस पर औषधियुक्त तेल डालकर भरा जाता है। उसके बाद मरीज को करीब आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक उसकी यथा परिस्थिति अनुसार लिटाया जाता है, जिससे वात दोष का शमन होता है और कमर दर्द मे आराम मिलता है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि अब तक कई मरीजों को उपचार की इस विधि से लाभ मिल चुका है। टीम में डॉ. श्याम सिंह शेखावत,
डॉ. अजय फुलवरिया, वरिष्ठ कंपाउंड भीमराज गुर्जर, प्रहलाद सहाय जाट, मनोज विजय आदि शामिल है।

शाहपुरा| शहर के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मे कटि बस्ति विधि से कमर दर्द का उपचार करती आयुर्वेद चिकत्सकों की टीम।
खबरें और भी हैं...