पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Modak News Rajasthan News Two Factions Hold Sharp Weapons In Possession Of Pasture Five Serious

चारागाह पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में चले धारदार हथियार, पांच गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी अधिकारियों की अनदेखी अब भारी पड़ती जा रही है। गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जे करने की होड़ सी लगी है। जिम्मेदार इस आेर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण दबंगई करते हुए कब्जे करने में लगे हुए हैं। अब तो कब्जे करने के लिए मारपीट और खूनी खेल जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को पीपल्दा गांव में चारागाह जमीन पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में बड़ा विवाद हो गया। दोनों गुट के लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। धारदार हथियारों का खुलेआम प्रयोग किया गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव में चारागाह की खाली भूमि पर दूसरे गांव के कुछ व्यक्ति जबरन कब्जा कर रहे थे। वह रात के समय में जमीन पर कुछ पत्थर डालकर बाउंड्री कर रहे थे। सुबह गांव वालों को पता चला तो गांव के कुछ लोग जमीन पर पह़ुंचे। वहां उन्हें पता चला कि कब्जा करवाने में गांव के कुछ लोग भी शामिल हैं। गांव वालों द्वारा कब्जे में शामिल लोगों को समझाइश भी की गई, लेकिन उन्होंने कब्जे की बात से इनकार कर दिया। इस दौरान बातों ही बातों में विवाद ज्यादा बढ़ गया।

इस चारागाह पर कर रहे थे कब्जा

मोड़क स्टेशन. पीपल्दा गांव में दो गुटों में हुए संघर्ष के बाद ग्रामीण जमा हो गए और कब्जे का विरोध करने लगे।

गांव में एकजुट हुए लोग

रात के समय में पीपल्दा गांव की चारागाह भूमि पर अतिक्रमण चल रहा था। उस बात को लेकर गांव वालों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने से दोनों पक्षों के 5 घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। -भारत सिंह, एसएचओ, मोड़क

{शिकायत की बात पर संघर्ष की नौबत

सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में दूसरे पक्ष की नीयत सही नहीं दिखने के बाद गांव वालों ने इसकी शिकायत एसडीएम और तहसीलदार से करने की बात कही। इसको लेकर ग्रामीण ज्ञापन देने जाने की तैयारी कर रहे थे। जब कब्जा करने वालों को इसका पता लगा तो वे नाराज हो गए। तभी एक गुट के कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से गांव के दानमल मेंबर के घर पर हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि उस समय दानमल अपने घर पर नहीं थे। अचानक हमला होने की जानकारी मिलने के बाद जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तैयारी कर ली और हमला बोल दिया। झगड़े में धारदार हथियारों के चलते एक गुट के विद्यासागर उर्फ भेरूलाल, रामनिवास मीणा और छीतरलाल गुर्जर घायल हो गए। वहीं, दूसरे गुट के निर्मल कुमार व विजेंद्र घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। विद्यासागर की तबीयत ज्यादा सीरियस होने के कारण उसको कोटा रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

मोड़क स्टेशन. यह है चाराहगाह भूमि, जिस पर एक पक्ष अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है।
खबरें और भी हैं...