पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Two People Making Fake Ghee In Neemari Caught Packing Material Of Several Dairies Including Saras Also Recovered

नीमड़ी में नकली घी बनाते दो जनों को पकड़ा, सरस सहित कई डेयरियों की पैकिंग सामग्री भी बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामोद थाना क्षेत्र में नकली दूध, नकली मावा बनाने वालों के बाद अब नकली घी का कारोबार फल फूल रहा है। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सामोद पुलिस दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नकली घी बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा, एएसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर गोविंदगढ़ डीएसपी संदीप सारस्वत के सुपरविजन में सामोद थानाधिकारी हरवेंद्र सिंह के सानिध्य में बनाई गई। टीम ने ग्राम पंचायत हाथनोदा के नीमड़ी कस्बे में एक किराये के मकान में नकली बनाने के कारखाने को पकड़ा। जहां से नकली घी बनाने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। डीएसपी संदीप सारस्वत ने बताया कि 7 मार्च को ग्राम पंचायत हाथनोदा के मुख्य बस स्टैंड पर देव फैंसी स्टोर पर 16 किलो 500 ग्राम, जाटावाली क्षेत्र में बालाजी किराना स्टोर से 8 किलो 500 ग्राम नकली सरस का घी बरामदगी के साथ दो आरोपियों को पकड़ा था। मामले में पुलिस ने हाथनोदा निवासी मनोज कुमार उर्फ मुंशी गुर्जर(21), बरड़ा की ढाणी समरपुरा निवासी रामलाल जाट (45) को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम ने नीमड़ी से नकली ब्रांड के नकली घी तैयार करने वाले मुख्य आरोपियों में स्वामियों की ढाणी सामोद निवासी रमेश यादव (34), न्यू कॉलोनी बास स्टैंड के पास मोरीजा से सचिन कुमार शर्मा (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने सरस ब्रांड के नाम से 110 किलो नकली घी, 99 सरस ब्रांड के नाम से पीपों का कवर, 392 एक-एक किलो के डिब्बों की पैकिंग का सामान, 384 आधा-आधा किलो पैकिंग का सामान, 139 लॉट्स डेयरी दूध के डिब्बों की पैंकिंग, कृष्णा दूध डेयरी के 72 डिब्बों की पैकिंग के कवर, नकली घी बनाने के लिए प्रयुक्त एक गैस चूल्हा, दो टब व एसेंस की बोतल आदि भी बरामद किए है। मामले की गोविंदगढ़ डीएसपी को जांच सौंपी गई है।

लक्ष्मीपुरा में हलवाई से 8 किलो मावा जब्त

जोबनेर| ग्राम लक्ष्मीपुरा में एक हलवाई की दुकान पर नकली मावा बनाने की सूचना पर सोमवार को जोबनेर पुलिस ने संदेह में 8 किलोग्राम मावा जब्त किया है। सूचना मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। हैड कांस्टेबल हंसराज ने बताया कि ग्राम लक्ष्मीपुरा में काबरिया मंदिर के पास एक हलवाई द्वारा नकली मावा बनाने की शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को भी मुखबीर द्वारा हलवाई द्वारा नकली मावा बनाने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी शिवशंकर के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। हलवाई किशनलाल भट्टी पर मावा बना रहा था। पुलिस ने मौके से 8 किलो मावा जब्त किया है। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब्त मावे में से जांच के लिए सैंपल लिए है। थानाधिकारी शिवशंकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर ही मावे की स्थिति के बारे में पता चलेगा तथा उसके बाद आगे ही कार्रवाई की जाएगी।

सामोद| नकली घी बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...