पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phagi News Rajasthan News Two Were Arrested After Bringing Liquor From Haryana And Selling It With Rajasthan Brand Label

हरियाणा से शराब लाकर राजस्थान ब्रांड के लेबल लगाकर बेचते थे, दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेगस में स्थित मीणों की ढाणी में चल रहें अवैध शराब के कारखाने पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया है।

थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि काफी समय से अवैध शराब के कारखाने की शिकायतें मिल रही थी । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित कर एएसआई रामेश्वर दयाल व डीएसटी टीम जयपुर के हैडकांस्टेबल हरिराम मीणा को नियुक्त किया।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामू मीणा की ढाणी बेगस चल रहे अवैध शराब के कारखाने पर दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें व पव्वे, रैपर, सील, दो कार जब्त की है।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से रामू मीणा की ढाणी बेगस निवासी विक्रम सिंह मीणा 26 पुत्र शैतान सिंह मीणा व तिहाडा थाना खेतड़ी झुंझुनूं हाल सालासर वाटिका निवारू रोड झोटवाड़ा थाना करधनी जयपुर निवासी रणजीत सिंह 32 पुत्र भंवर सिंह राजपूत को कारखाने से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कारखाने से आरोपियों के पास से 59 बोतल 555 गोल्ड व्हिस्की, 24 बोतल थ्री एक्स रम, 31 पव्वे इंपीरियल ब्लू, 528 पव्वे मेकडॉनल नं. वन, 825 खाली पव्वे, कुल 84 बोतल खाली 555 गोल्ड व्हिस्की, 900 ढक्कन, 900 शील पैकिंग, एक अल्टो व एक ईटीयोस कार मौके से जब्त की है।

ऐसे करते थे वारदात

इस कारखाने में मुख्य अभियुक्त मकराना नागौर निवासी देवेन्द्र सिंह द्वारा हरियाणा ब्रान्ड निर्मित अवैध शराब स्वंय की गाड़ियों में लाकर मीणों की ढाणी बेगस में विक्रम सिंह को उपलब्ध कराता है। यहां इस अवैध शराब को आबकारी राजस्थान के खाली पव्वे, बोतले, रेपर, शील पैकिंग आदि उपलब्ध कराकर इस कारखाने में हरियाणा निर्मित शराब को राजस्थान आबकारी के लेबल लगाकर बेचने का कार्य किया जाता है। मुख्य अभियुक्त देवेन्द्र सिंह के खिलाफ करधनी, मकराना, महेश नगर, नागौर आदि थानों में 5-6 मुकदमे दर्ज है। इस कारखाने में हरियाणा ब्रान्ड की शराब को राजस्थान ब्रान्ड की बनाकर इस कारखाने से सप्लाई की जा रही थी। इनका एक ओर साथी रामवतार उर्फ लाला बिहारीपुरा थाना फागी भी लिप्त है। इस कारखाने में तैयार माल को देवेन्द्र सिंह सप्लाई करता है। देवेन्द्र सिंह और रामवतार उर्फ लाला की पुलिस तलाश कर रही है।

बगरू / बगरू ग्रामीण | अवैध शराब में लिप्त पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
खबरें और भी हैं...