पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Unanimous Meeting On Running Closed Committee

बंद समिति को चलाने पर बैठक में सर्वसम्मति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेचट. खैडारुद्धा में सहकारी समिति की आम बैठक आयोजित की गई।

चेचट। खेड़ारुद्धा गांव में गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सहकारी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सभापति कन्हीराम अहीर को चुना गया।

उसके बाद आमसभा की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें विनोद पहाडिया अवसायक व निरीक्षक रामगंजमंडी, राहुल शर्मा कोऑपरेटिव बैक रामगंजममडी, प्रेम सुमन सचिव ग्राम सहकारी समिति खेड़ारुद्धा समेत 150 सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में पुरानी बंद पड़ी सहकारी समिति को पुनर्जीवित करने पर विचार किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पहाडिय़ा ने बताया कि खैडारुद्धा ग्राम सेवा सहकारी समिति मे 1154 सदस्य बन चुके हैं। जिनकी हिस्सा राशि लगभग 5 लाख 77 हजार रुपए बैंक में जमा हैं। समिति ने सरकार के सभी मानक पूर्ण कर लिया है। समिति संचालन व कार्यकारिणी गठन के लिए जयपुर कार्यालय को सूचना भेजने का निर्णय लिया है। जैविक किसान ईश्वर गौत्तम, बृजमोहन गौत्तम, गौरीशंकर अहीर, मनोज गौत्तम, उपसरपंच प्रतिनिधि जसवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...