- Hindi News
- National
- Jobner News Rajasthan News Uncontrollable Truck Dragging Bike Hangs In Trench One In Critical Condition
बाइक घसीटते बेकाबू ट्रक खाई में लटका, एक की हालत गंभीर
जोबनेर ग्रामीण| पंचायत डेहरा के अगरपुरा मोड़ बाइपास चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को एक साइड से घसीटते हुए दूसरी साइड ले गया, जिससे बाइक खाई में जा गिरी और ट्रक भी खाई में लटक गया। ट्रक के नीचे बाइक फंस गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। घायलों को कस्बे के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से मोहनलाल सिरोडिया (60) निवासी डेहरा गंभीर घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की सहायता से जयपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और मौके पर मौजूद भीड़ को घटना स्थल से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
तिबारिया में गेहूं से भरा ट्रेलर पलटा, दो भागों में बंटा
कालवाड़| तिबारिया गांव में गेहूं के कट्टों से लदा बेकाबू ट्रेलर पलटी खाकर दो भागों में बंट गया। समाचार वितरक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को जयपुर की ओर से एक ट्रेलर गेहूं से भरा हुआ हिंगोनिया की ओर जा रहा था। जोरपुरा-तिबारिया के बीच घुमाव में ट्रेलर पलट गया। जिससे ट्रेलर का आगे का हिस्सा टूट गया।