- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Urs Starts With Flag Hoisting In Pir Bagh Natia Mushaira Organized
पीर बाग में झंडा फहराने के साथ उर्स शुरू, नातिया मुशायरा का आयोजन
भैंसरोडगढ़। पीर बाग में 32वें उर्स के दौरान झंडे का जुलूस निकालते हुए।
भैंसरोडगढ़। पीर बाग भैंसरोड़गढ़ में शाह सागरूल गुमनामी प्रतापगढ़ी रहमतुल्लाह अलेह के 32वें उर्स का झंडा गुरुवार को फहराने के साथ ही उर्स शुरू हुआ। उर्स के झंडे का जुलूस हुसैनी मोहल्ला भैंसरोड़गढ़ से रवाना होकर पीर बाग पहुंचा। जुलूस में महिलाएं, बच्चे बैंड बाजाें के साथ चल रहे थे।
देर रात तक नातियां मुशायरा हुआ। जिसमें शायर इकबाल परवाजी उज्जैन ने मैं तेरे मयखाने में इसलिए आया मुर्शीद, तुझसे बातें भी करेंगे तो इबादत होगी। डॉ. फरीद नक्शबंदी कोटा, शमशाद जख्मी बड़नगर, ऐजाज़ अकमल बांसवाड़ा, रसीद सागर रावतभाटा ने कलाम पेश किए। संचालन हनीफ मोहम्मद ने किया। एडवोकेट अजीज हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में रतलाम, जावरा, मंदसौर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, कोटा, चित्तौडगढ़, बेगूं आदि से जायरीन पीरबाग पहुंचे। शुक्रवार को सुबह कुरान ख्वानी, दोपहर 2 बजे बाद चादर का जुलूस फय्याज मंजिल भैंसरोड़गढ़ से पीर बाग पहुंचेगा। शाम को महफिल ए शमां में कव्वाली का प्रोग्राम होगा। जिसमें अहमद कबीर जावरा,बफाती पार्टी नीमच, रफीक सुहेल पार्टी चित्तौड़गढ़, अनवर पार्टी बेगूं, गोपाल सागर पिया पार्टी भीलवाड़ा कव्वाली पेश करेंगे।